{"_id":"6349abbc15ee4832fd55c5ba","slug":"booster-doses-resume-in-40-hospitals-ambedkar-nagar-news-lko652889881","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 अस्पतालों में फिर से लगने लगे बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 अस्पतालों में फिर से लगने लगे बूस्टर डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में लगने वाली मुफ्त बूस्टर डोज का फायदा फिर जरूरतमंदों को मिलना शुरू हो गया है। करीब 10 दिन बाद सीएचसी व जिला अस्पताल में शुक्रवार से दो डोज ले चुके लोगों को वैक्सीन की एहतियात डोज देने का कार्य हुआ। इसके तहत बूस्टर डोज लेने से वंचित 9.08 लाख लोगों को वैक्सीन की मुफ्त डोज लगेगी। फिलहाल जिले को वैक्सीन की नौ हजार डोज मिली हैं।
कोरोना संक्रमण को जड़ से खत्म करने के लिए पहली व दूसरी डोज ले चुके लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का कार्य शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में सिर्फ बुजुर्गों व फ्रंट लाइन वर्कर्स को ही बूस्टर डोज दी गई थी। इसके बाद 15 जुलाई से 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के उन सभी लोगों को मुफ्त बूस्टर डोज देने का कार्य शुरू किया गया जिन्होंने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज ले ली थी। जिले मेें 15.12 लाख लोगों को वैक्सीन की मुफ्त एहतियात डोज देने का लक्ष्य तय किया गया था।
तमाम जागरूकता के बाद भी 30 सितंबर को मुफ्त बूस्टर डोज का अभियान बंद होते समय सिर्फ 6.04 लाख को ही बूस्टर डोज देने का कार्य हो पाया। ऐसे में बूस्टर डोज पाने से वंचित 9.46 लाख लोगों को बूस्टर की मुफ्त डोज पुन: लगवाने के उद्देश्य से ही एक बार फिर से जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में निशुुल्क बूस्टर डोज देने का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए एहतियात डोज से वंचित लोगों को फिर से मुफ्त बूस्टर डोज लगवाने का कार्य शुरू किया गया है। इस दौरान बूस्टर डोज से वंचित लोगों को चिह्नित कर वैक्सीन लगवाने का कार्य होगा।