फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   booster dose

बूस्टर डोज लगवाने का दिखा उत्साह, 234 केंद्रों पर चला महाअभियान

Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
booster dose
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए गुरुवार को 234 केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान चला। टीका लगवाने पहुंचे नागरिकों में खूब उत्साह दिखा। चिकित्सकों ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोई भी चूक घातक हो सकती है। विभाग के अनुसार लगभग 34 हजार लोगों ने बूस्टर डोज ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कई दिनों से विभिन्न माध्यमों से लोगों को महाअभियान के दौरान बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रहा था। गुरुवार को जब महाअभियान की शुरुआत हुई तो इसका असर भी दिखा। जो लोग बूस्टर डोज को टाल रहे थे, उन्होंने गुरुवार को अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। महाअभियान के तहत कुल 234 बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही लोगों का बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

बूस्टर डोज को लेकर उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को लगभग 34 हजार लोगों को डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के अनुसार जिले के 234 बूथों पर चले महाअभियान में 45 हजार 500 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में लगभग 34 हजार 478 लोगों को डोज दी गई। जलालपुर में सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत तो भियांव में सबसे कम 22 प्रतिशत नागरिकों ने ही बूस्टर डोज लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने सीएचसी टांडा में अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि जब कोरोना संकट से समूचा विश्व संघर्ष कर रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संकट से जीत चुका था। सीएचसी कटेहरी में अभियान का शुभारंभ करते हुए एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व व सूझबूझ से ही कोरोना संकट टल गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर में शुभारंभ करते हुए कहा कि देश को पूरी तरह से कोरोना मुक्त करने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सीएचसी बसखारी में अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए न सिर्फ पहली व दूसरी बल्कि बूस्टर डोज भी लेनी होगी।
जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लेने के लिए पहुंचे मरथुआ सरैया के कृपाशंकर ने कहा कि कोरोना से पूरी तरह से जंग जीतने के लिए सभी को प्रीकाशन डोज लेनी चाहिए। सैदापुर के रामजियावन जिला अस्पताल में डोज लेने पहुंचे थे। कहा कि समय पर हमने पहली व दूसरी डोज ले ली थी। बूस्टर डोज के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
शहजादपुर के रामानंद ने कहा कि सभी को बूस्टर डोज लेनी होगी। जिला अस्पताल के कर्मचारी अजीत कुमार ने बूस्टर डोज लेने के बाद कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश को कोरोना मुक्त करने के लिए एकजुट होकर अभियान को सफल बनाएं। कहा कि जिन्होंने महाअभियान में डोज नहीं ली है वे 30 सितंबर को अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर प्रीकाशन डोज जरूर ले लें।

30 सितंबर तक ही सरकारी अस्पतालों में निशुल्क प्रीकाशन डोज दी जाएगी। इसके बाद पहली अक्तूबर से जिले के पांच चिह्नित निजी अस्पतालों में ही बूस्टर डोज दी जाएगी। ऐसे में इन अस्पतालों में बूस्टर डोज लेने वालों को निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा।
-डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed