फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Book Fare in akbarpur

किसी ने खरीदीं कहानी की किताबें तो किसी ने दिखाई साहित्य में रुचि

Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Book Fare in akbarpur
अंबेडकरनगर। सर्वसेवा संघ प्रकाशन के तत्वावधान में अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज के सामने चल रही गांधी पुस्तक मेले में गुरुवार को सदाए दिल, लोक व्यवहार, प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला जैसी पुस्तकों की लोगों ने जमकर खरीददारी की। वहीं, छोटी-छोटी कहानियों से जुड़ी पुस्तकों की छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की।
विज्ञापन

गांधी पुस्तक प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को न सिर्फ अकबरपुर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों से भी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को खराब मौसम के बावजूद पुस्तक प्रेमियों के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर मनपसंद पुस्तकों की खरीददारी की। युवा अवधेश कुमार व जितेंद्र ने कहा कि उन्होंने अरशद जमाल की सदाए दिल पुस्तक की खरीददारी की है। इसकी कहानी दिल को छू लेने वाली है। एमए की छात्रा रोजी व मंजीरी द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने लोक व्यवहार व प्रभावशाली व्यक्तित्व की कला नामक पुस्तक की खरीददारी की है।
विज्ञापन

छात्र रोहित व विमलेश ने कहा कि उन्होंने जीना सीखो व मधुशाला पुस्तक की खरीददारी की। सेवानिवृत्त कर्मचारी इम्तियाज ने कहा कि उन्होंने नमक का दरोगा व गुनाहों के देवता पुस्तक की खरीददारी की, तो सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल यादव ने अध्यात्मिक जीवन नामक पुस्तक की खरीददारी की। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने छोटी छोटी कहानियों से जुड़ी पुस्तक की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। आयोजक अजय कुमार यादव ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदर्शनी में आने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि साहित्य के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed