{"_id":"6ada38d743ba6fc11008dd77","slug":"body-of-missing-elderly-man-found-in-saryu-river-after-four-days-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167644-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चार दिन बाद सरयू नदी में मिला लापता बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चार दिन बाद सरयू नदी में मिला लापता बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
केदारनगर। इब्राहिमपुर के इल्तिफातगंज से चार दिन से लापता प्रेम प्रकाश (65) का शव बृहस्पतिवार सुबह अलीगंज क्षेत्र में महरीपुर और सम्हरिया के बीच सरयू नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की और पंचनामा की कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रकाश बीते सोमवार दोपहर बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला तो इब्राहिमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी बीच अयोध्या जिले के दिलासीगंज के पास नदी किनारे उनके चप्पल और कपड़े मिले थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें नदी में कूदते हुए देखने की बात बताई थी, लेकिन इसके बाद वह बाहर निकलते नहीं दिखाई दिए।
सूचना के आधार पर नदी में उनकी तलाश शुरू की गई। एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन में जुटी रही लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह महरीपुर के पास नदी में शव उतराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रेम प्रकाश के रूप में की। इसके बाद पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि शव मिलने के बाद परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं हैं।