{"_id":"6aad72318c8092788707c819","slug":"body-of-married-woman-missing-from-home-found-in-canal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-165178-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घर से लापता विवाहिता का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घर से लापता विवाहिता का नहर में मिला शव
विज्ञापन
ज्योति।फाइल फोटो
सद्दरपुर/विद्युतनगर। अलीगंज के फरीदपुर कुतुब निवासी लक्ष्मी प्रजापति (21) का शव शुक्रवार को महरीपुर नहर में मिला। वह बृहस्पतिवार रात से लापता थीं।
लक्ष्मी अचानक बृहस्पतिवार की देर रात घर से लापता हो गई थीं। शुक्रवार सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो महरीपुर नहर के पास चप्पल मिली, जिससे नहर में कूदने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने नहर में तलाश शुरू करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची और नहर में तलाशी अभियान चलाया गया। नहर का पानी बंद कराने के बाद दोपहर तीन बजे लक्ष्मी बेसुध हालत में मखदूमसराय के पास नहर में मिलीं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी की शादी हरियाणा में हुई थी। कुछ दिन पहले ससुराल में उन्होंने छत से छलांग लगा दी थी, जिससे उनका पैर टूट गया था। इसके बाद ससुराल वाले उन्हें मायके छोड़ गए थे। कई माह से वह अपने मायके में ही रह रही थीं। पिता परमदेव का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नहर में तलाशी अभियान चलाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)