फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BOB frinchese owner died

बैंक आफ बडौदा के फ्रेंचाइजी संचालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 03 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
BOB frinchese owner died
अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के परवारभारी गांव के निकट सोमवार देर शाम बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के फ्रेंचाइजी संचालक को गोली मार दी। खून से लथपथ संचालक को जिला अस्पताल ले जाया गयाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए निकल भागने में कामयाब रहे। घटना लूट के इरादेसे हुई या किसी रंजिश में इसकी छानबीन की जा रही। जानकारी के अनुसार महमदपुर निवासी कृष्णानंद तिवारी 38 वर्ष ने चनहा चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी ले रखा था। सोमवार देर शाम वह फ्रेंचाइजी शाखा बंद कर बाइक से घर जा रहा था।
विज्ञापन

रात 8 बजे करीब जब वह परवारभारी गांव के पास महारानी डिहवा के पास पहुंचा था तभी एक बाइक से पहुंचे 2 बदमाशों नेउसे रोक लिया और गोली मार दीण् इसके बाद फायरिंग करते हुए अयोध्या जनपद के गोशाईगंज की तरफ भाग गए। गले के पास गोली लगने से संचालक गिर पड़ा। बाद में उसे खून से लथपथ दशा में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एएसपी अवनीश कुमार मिश्र और सीओ बीके श्रीवास्तव के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। बदमाशों ने संचालक को गोली मारने के बाद लूट में सफलता पाई या नहीं, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। यह भी देखा जा रहा कि किसी रंजिश में तो घटना को अंजाम नहीं दिया गया। एसपी ने बताया कि हत्या हुई है, बाकी बिंदु पर जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed