{"_id":"68360636d38ede1ca201e6ae","slug":"board-meeting-postponed-once-again-income-expenditure-dispute-persists-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-135620-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बोर्ड बैठक एक बार फिर स्थगित, आय-व्यय विवाद बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बोर्ड बैठक एक बार फिर स्थगित, आय-व्यय विवाद बरकरार
Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 28 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर की बोर्ड बैठक का आय-व्यय का ब्योरा न मिलने के कारण एक बार फिर सभासदों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। इसके चलते चौथी बार बिना निष्कर्ष के बैठक स्थगित हो गई। इससे नगर का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।
बैठक में शहीद भगवान सिंह पार्क सहित अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन सभासदों की अनुपस्थिति से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। बताया गया कि अधिशासी अधिकारी व सभासदों के बीच लंबे समय से नगर पंचायत के आय-व्यय के ब्योरे को लेकर मतभेद चल रहा है। सभासदों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से आय-व्यय का लेखा मांगे जाने के बावजूद नगर पंचायत द्वारा कोई विवरण नहीं दिया गया।
इसी विरोध के चलते पूर्व में तीन बैठकों का भी बहिष्कार हो चुका है। नगर पंचायत ने चौथी बार बैठक आहूत की थी, लेकिन अपेक्षित संख्या में सभासद न पहुंचने से बैठक स्थगित कर दी गई। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
एडीएम से मिले सभासद
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के सभासदों व उनके प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के सभासद संघ के अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, रोहित सिंह, नोमान, चंद्रेश, राम कवल यादव, सेवालाल समेत अन्य माैजूद रहे। सभासदों ने बताया कि राज्य वित्त के तहत आए हुए धन का उपयोग अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष मिलकर सिर्फ छोटे-छोटे कार्यों का कोटेशन बनाकर खर्चा दिखा देते हैं, जिसका 50 प्रतिशत से ज्यादा धरातल पर कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
सभासदों की बातों को अनसुनी करके अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष के पास भेज देती हैं। प्रशासन से आईं विभिन्न योजनाओं के लिए बोर्ड के पास कार्यों से कोई संबंध नहीं रहता। सभासदों ने नगर पंचायत में हुए विभिन्न कार्यों का सत्यापन व जांच कराए जाने की मांग की है।