{"_id":"66915d68df01db088200e820","slug":"board-meeting-canceled-amid-allegations-and-counter-allegations-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-118006-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आरोप प्रत्यारोप के बीच बोर्ड बैठक निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आरोप प्रत्यारोप के बीच बोर्ड बैठक निरस्त
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा की बोर्ड बैठक बेमकसद साबित हुई। पालिकाध्यक्ष व ईओ तथा सभासदों के बीच आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को बुलाई गई बोर्ड की बैठक में वार्षिक मूल बजट पास न होने पर निरस्त कर दिया गया।
नगर पालिका परिषद टांडा की बोर्ड बैठक नगर पालिका के मदनी हाल में शुक्रवार को हुई। बोर्ड बैठक में कुल तीन विशेष प्रस्ताव व एक साधारण प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव संख्या 01 वार्षिक मूल बजट 2024-25 पर चर्चा शुरू हुई तो सभासदों ने कहा कि पूर्व के बोर्ड में मूल बजट को निरस्त किया गया था। जिसे इस बोर्ड में पास नहीं किया जा सकता है। इसके लिए विधिक राय ली जाए और अगले बोर्ड में पुनः रखा जाए।
सभासदों का आरोप था कि मूल बजट का प्रस्ताव पास न होने के कारण बोर्ड अध्यक्ष शबाना नाज़ ने बोर्ड को ही निरस्त कर दिया, जबकि सभासद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा करना चाहते थे। जमाल कामिल सहित मो. जाहिद, आशीष यादव, मो. नसीम, दशरथ मांझी, पूनम सोनी, मो. नवाब आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज व अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया कि वे सिर्फ बजट पास करना चाहते हैं, जबकि जनहित के अन्य विकास कार्यों पर चर्चा ही नहीं करना चाहते हैं। बोर्ड बैठक से हाउस टैक्स को लेकर आम जनता को काफी उम्मीदें थीं लेकिन मूल बजट पास न होने के बाद अन्य विशेष प्रस्तावों पर चर्चा ही नहीं हो सकी और बोर्ड को निरस्त कर दिया गया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज ने बताया कि कुछ सभासद क्षेत्र का विकास नहीं चाहते हैं, सिर्फ बोर्ड में हंगामा करते हैं।