{"_id":"39470388cf18377f9d55a2d50b24750e","slug":"board-exam-will-be-held-with-unconplete-course-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे अधूरे कोर्स के साथ होगी बोर्ड परीक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे अधूरे कोर्स के साथ होगी बोर्ड परीक्ष
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में परीक्षा की तैयारियों को लेकर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी चिंतित कोर्स पूरा करने एवं परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र छात्राओं को कोचिंग व ट्यूशन का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर इस बार जिले के 343 विद्यालयों के कुल 96 हजार 703 छात्र छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें हाईस्कूल के 52 हजार 692 व इंटरमीडिएट के 44 हजार 11 छात्र छात्राएं शामिल हैं। छात्र छात्राओं को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कोर्स पूरा न होने की समस्या कमोबेस सभी स्कूलों में हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की शुक्रवार को परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। परीक्षा को लेकर छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
वजह यह कि अधिकांश विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कोर्स अभी भी आधे अधूरे हैं। सबसे अधिक समस्या हाईस्कूल में विज्ञान, गणित व अंग्रेजी तथा इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व वाणिज्य के कोर्स को लेकर है। हाईस्कूल के छात्र अभिषेक व सुधीर ने बताया कि गणित व विज्ञान का कोर्स अभी अधूरा है।
उसे पूरा करने के लिए उसे कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। इंटरमीडिएट की छात्रा सुचिता व राधिका ने बताया कि भौतिक व रसायन विज्ञान का कोर्स आधा ही हो सका है। ऐसे में उन्हें ट्यूशन का सहारा लेना पड़ रहा है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में इस बार मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त 343 विद्यालय के कुल 96 हजार 703 छात्र छात्राएं परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के कुल 52 हजार 692 छात्र छात्राएं, जिनमें 52 हजार 153 संस्थागत व 539 व्यक्तिगत छात्र छात्राएं शामिल हैं।
इसमें संस्थागत 24 हजार 220 बालक व 27 हजार 933 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत 390 बालक व 149 बालिका शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में कुल 44 हजार 11 छात्र छात्राओं के सापेक्ष 42 हजार 230 संस्थागत व 1781 व्यक्तिगत छात्र छात्राएं हैं।
इनमें संस्थागत के 18 हजार 520 बालक व 23 हजार 710 बालिकाएं तथा व्यक्तिगत 875 बालक व 906 बालिकाएं शामिल हैं। परीक्षा में बैठ रहे छात्र छात्राओं को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।