फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   blown 70 thousand rupees from the account as a friend

दोस्त बनकर खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
blown 70 thousand rupees from the account as a friend
टांडा (अंबेडकरनगर)। अनजाने नंबर से आए फोन कॉल के बाद एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मामला मीरानपुरा मोहल्ला निवासी अयाज अहमद से जुड़ा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति का फोन अयाज अहमद के पास आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं आपका दोस्त बोल रहा हूं। हम लोग लखनऊ में मिले थे। हमने कहा हामिद भाई तो उसने कहा हां। इसके बाद उसने कहा कि मुझे कुछ पैसे मंगाने थे। मेरा अकाउंट ओवर लिमिट हो गया है। इस पर अयाज अहमद ने बताया कि काफी दिनों से लेनदेन न करने के चलते उसका खाता फ्रीज हो गया है। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि किसी दूसरे का खाता नंबर दे दो, सिर्फ 20 हजार रुपये ही मंगाने हैं।
विज्ञापन

इस पर अयाज ने अपने दोस्त मोहम्मद कैफी का नंबर दे दिया। इसके बाद उससे पिन नंबर ले लिया। कुछ ही देर में जब तक अयाज व कैफी कुछ समझ पाते, तब तक उसके खाते से एक बार 40 हजार व दूसरी बार 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद दोनों को ठगी होने का अहसास हुआ। कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed