फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blast

सवा करोड़ से बने गो संरक्षण केंद्र का विधायक ने किया लोकार्पण

Mon, 29 Jun 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Blast
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के अखलासपुर गांव में सवा करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए वृहद गो संरक्षण केंद्र का सोमवार को लोकार्पण हुआ। विधायक अनीता कमल ने हवन-पूजन कर केंद्र का लोकार्पण किया। कहा कि प्रदेश सरकार छुट्टा मवेशियों को लेकर गंभीर है। किसानों की फसलों को छुट्टा मवेशियों से नुकसान न हो इसके लिए ही सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने किसानों से अपने मवेशियों को न छोड़ने की भी सलाह दी। कहा कि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी के लिए पशुपालन बेहतर माध्यम है। किसानों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

विधायक अनीता कमल ने कहा कि वृहद गो संरक्षण केन्द्र के बन जाने से किसानों को इससे काफी राहत मिलेगी। छुट्टा मवेशियों से अब किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में सरकार इसका निर्माण करा रही है। सवा करोड़ की लागत से बने इस केंद्र पर 200 से अधिक मवेशियों को रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से पशुपालन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कहा कि कई बार शिकायत आती है कि जो पशु दूध देना बंद कर देते हैं तो किसान मनमाने तरीके से पशुओं को छोड़ देते हैं। इस तरह करना गलत है। इससे न सिर्फ किसान अपना नुकसान करते हैं, बल्कि दूसरे किसानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि किसान पशुपालन को बढ़ावा दें। अवर अभियंता हरिकृष्ण ने बताया कि इस केंद्र पर चार टिनशेड बने हैं। इसके अलावा चारा रखने आदि की व्यवस्था की गई है। पेयजल की भी बेहतर व्यवस्था है। इस मौके पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम भरतलाल सरोज, अधिशाषी अभियंता शंकर्षणलाल, एई सिद्घार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed