फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blanket will be purchased from Rs 25 lakh

25 लाख से खरीदे जाएंगे कंबल

Tue, 08 Dec 2015 10:39 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन ने आवश्यक पहल शरू कर दी है। जिले की पांचों तहसीलों के गरीबों में कंबल वितरित करने व अलाव जलाने के लिए शासन ने इस बार 27 लाख 50 हजार रुपये जिला प्रशासन के खाते में भेज दी है। शासन ने कंबल के मानक का भी निर्धारण किया है।
विज्ञापन


शासन के दिशा-निर्देश के मुताबिक 25 लाख रुपये से जिले की पांचों तहसीलों के गरीबों में कंबल का वितरण होगा। प्रत्येक तहसील को जल्द ही पांच-पांच लाख रुपये के कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ग्राम व नगर स्तरीय अधिकारियों द्वारा गरीबों व जरूरतमंदों को चिह्नित करने का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही गरीबों की सूची तैयार कर ली जाएगी। इसके अलावा शासन ने दो लाख 50 हजार रुपये की रकम तहसीलों में अलाव जलाने के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा प्रत्येक तहसील को 50-50 हजार रुपये की रकम भेज दी गई है। ताकि संबंधित तहसील क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त संख्या में अलाव जल सके।  कंबल वितरण कार्य में किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए भी शासन ने धन आवंटित करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा गया है कि कंबल की खरीद उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम लिमिटेड, यूपिका उत्तर प्रदेश खाद्य एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्त पोषित एवं प्रमाणित संस्थाओं, श्री गांधी आश्रम, उत्तर प्रदेश हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम, लघु एवं कुटीर व हथकरघा उद्योग के माध्यम से ही की जाए।


साथ ही कंबल के मानक को भी तय कर दिया गया है। कहा गया है कि एक कंबल का मूल्य 500 रुपये से अधिक न हो। कंबल की लंबाई 235 सेंमी, चौड़ाई 140 सेंमी व वजन 2 किलो 200 ग्राम से कम न हो। कंबल में ऊन की मात्रा कम से कम 70 प्रतिशत अवश्य हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed