{"_id":"5dd5754f8ebc3e549c33706a","slug":"blancket-for-poor-person-ambedkar-nagar-news-lko493338948","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल व अलाव के लिए जिले में पहुंची साढ़े 27 लाख की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल व अलाव के लिए जिले में पहुंची साढ़े 27 लाख की राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ठंडभरी रातों में ठिठुरने को मजबूर गरीबों के लिए राहत की खबर है। जदल ही उनके हाथों में नया कंबल होगा। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के हाथों में नया कंबल पहुंच सके, इसके लिए शासन से जिले को 25 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। कंबल वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए अलाव जल सके, इसके लिए भी शासन से जिले को ढाई लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही 50-50 हजार रुपये की राशि अलाव के लिए सभी पांच तहसीलों में भेज दी जाएगी।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष तापमान गिरने के साथ ही ठंड से ठिठुर रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत दिलाने के लिए उनमें नए कंबल का वितरण किया जाता है। बीते वर्षों में अक्सर देखा गया है कि जब ठंड समाप्ति की तरफ होती है, तभी गरीबों में कंबल का वितरण किया जाता था। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड की रात ठिठुरते हुए गुजारने को मजबूर होना पड़ता था।
विज्ञापन
गरीबों की इस समस्या को दूर करने के लिए बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह तक गरीबों में कंबल का वितरण कर दिए जाने का निर्देश दिया था। सीएम के निर्देशानुसार बीते दिनों ही जिले की पांच तहसीलों में कंबल वितरण के लिए 25 लाख रुपये की राशि जिले को उपलब्ध करा देी गई।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के आपदा बाबू हर्षवर्धन मिश्र ने बताया कि कंबल के लिए जिले को शासन से 25 लाख रुपये उपलब्ध हो चुका है। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में कंबल वितरण हो सके, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद कंबल खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बताया कि प्रत्येक कंबल का वजन 2 किग्रा 200 ग्राम होगा, जबकि उसका दाम 500 रुपये से अधिक नहीं होगा।
अलाव के लिए भी पहुंची राशि
कड़ाके की ठंड के बीच राहगीरों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जल सके, इसके लिए शासन से बीते दिनों जिले को ढाई लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। कलेक्ट्रेट के आपदा बाबू हर्षवर्धन मिश्र ने बताया कि प्रत्येक तहसील में अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि दो दिन के अंदर भेज दी जाएगी। प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था हो, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
कंबल वितरण के लिए 25 लाख, जबकि अलाव के लिए ढाई लाख रुपये की राशि शासन से जिले को उपलब्ध हुई है। अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि दो दिन के अंदर प्रत्येक तहसील को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कंबल का वितरण दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सके, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अमरनाथ राय, एडीएम