फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BKU workers staged a sit-in

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
BKU workers staged a sit-in
अंबेडकरनगर। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता शनिवार को भी कलेक्ट्रेट के निकट डटे रहे। कहा कि एक तरफ किसान विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों से संघर्ष कर रहा है, दूसरी तरह गांवों में विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितता का खामियाजा भी आम नागरिक भुगत रहा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के निकट धरने पर बैठे हुए हैं। अध्यक्षता कर रहे कटेहरी ब्लाक अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि विकास खंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विकास कार्यों में मानक की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शौचालय के निर्माण में धांधली बरती गई है। निर्माण हुए बगैर पूरी राशि निकाल ली गई। कपिलदेवी, महावीर, दयाराम, बेकारू ने कहा कि बाढ़ व अतिवृष्टि से धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed