फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP will run Gaon Chalo campaign from February 4

Ambedkar Nagar News: चार फरवरी से भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान

Thu, 01 Feb 2024 08:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
BJP will run Gaon Chalo campaign from February 4
अंबेडकरनगर। चार फरवरी से चलने वाले गांव चलो अभियान की सफलता के लिए भाजपा ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग मंडलों में तैयारी कार्यशाला आयोजित की। इसमें कहा गया कि 24 घंटे तक गावों में प्रवास कर ग्रामीणों से मंदिर निर्माण, धारा 370, नारी वंदन कानून के साथ ही तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करना है।
विज्ञापन

हंसवर मंडल में आयोजित कार्यशाला का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि गावों का तेजी से विकास हुआ है। सभी वर्गों को पात्रता के हिसाब से हक मिल रहा है। गांव में खुशहाली बढ़ रही है। हमें ग्रामीणों के बीच 11 फरवरी तक प्रवास पर जाने का अभियान चलाना है।
विज्ञापन

भियांव की कार्यशाला में क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रवासी विनोद कुमार ने कहा कि भाजपा ने आम जनता का सम्मान बढ़ाया है। पिछली बार से भी ज्यादा बहुमत इस बार भाजपा को मिलने जा रही है। आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि हमें गावों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को और विस्तार से बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि सद्दरपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, भीटी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, सोनगांव में जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह, केदारनगर में रमेश गुप्ता, गोविंदसाहब में सुरेश कनौजिया, कटेहरी रामशबद यादव, खजुरी में दीपक तिवारी, श्रवणक्षेत्र में विनय पांडेय, नेवादा में पंकज वर्मा तथा कुर्कीबाजार में रघुनंदन राजभर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि हमें गांव चलो अभियान को विकसित भारत संकल्प अभियान से भी ज्यादा प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed