फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP, SP and BSP leaders said, will win all seats

भाजपा, सपा व बसपा नेता बोले, जीतेंगे सभी सीटें

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
BJP, SP and BSP leaders said, will win all seats
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान का दौर निपटने के बाद प्रमुख राजनीतिक दलों की तरफ से जीत के दावे बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा तीनों दलों की तरफ से कहा जा रहा है कि सभी पांच सीटों पर उनकी जीत तय है। इसके लिए अलग-अलग तर्क दिए जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से कहा गया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बूते सभी पांच सीटों पर पार्टी की जीत होगी, जबकि सपा की तरफ से दावा करते हुए कहा गया कि बदलाव की लहर व पार्टी प्रमुख के प्रति जनता के विश्वास से क्लीन स्वीप होना जिले में तय है। बसपा ने कहा कि अंबेडकरनगर में पार्टी फिर से सभी सीटों पर जीत का इतिहास दोहराने जा रही है। तीनों ही दलों के पदाधिकारी खासे उत्साहित हैं। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा। जनता का जो फैसला है, वह मान्य है।
विज्ञापन

योजनाओं के बूूते मिलेगी शानदार जीत
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि इस बार भाजपा पहले से बेहतर प्रदर्शन करने जा रही है। पिछले चुनाव में हमने टांडा व आलापुर विधानसभा सीट जीती थी। इस बार हम सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रहे विकास के बड़े कार्यों तथा कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलने जा रहा है। जनता ने स्वयं आगे आकर पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व मतदान किया है। संगठन स्तर पर जो जमीनी काम किया गया, उसके नतीजे भी सामने आएंगे।
विज्ञापन

जनता सौंपने जा रही सभी सीटें
सपा जिलाध्यक्ष रामसकल यादव ने कहा कि जनता ने परिणाम पहले ही स्पष्ट कर दिया है। सपा प्रमुख की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से नतीजे पहले ही सामने आ चुके हैं। जनता यह चुनाव बदलाव के लिए खुद लड़ रही थी। उसे विकल्प के तौर पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव से बेहतर विकल्प कोई और नजर नहीं आया। जनता के हित में पार्टी के वादों व घोषणा पत्र पर जनता ने जो विश्वास जताया है, उसके बूते हम सभी पांच सीटें जीतने जा रहे हैं। जीत के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम खोल देगा आंखें
बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम का कहना था कि बहुजन समाज पार्टी को जो लोग हल्के में ले रहे थे, यह परिणाम उनकी आंखें खोल देगा। पार्टी का अपना मजबूत जनाधार है। पार्टी प्रमुख बहन मायावती के नेतृत्व में जिले के मतदाताओं का अपार विश्वास बना हुआ है। क्योंकि इस जिले में विकास की सभी बड़ी परियोजनाएं बसपा की ही देन हैं। इसके चलते पार्टी के सभी पांचों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पार्टी प्रमुख ने रैली में सरकार आने के बाद जिले में और बड़े विकास का जो भरोसा दिलाया था, वह भी काम आया है।

जनता का निर्णय होगा स्वीकार
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने कहा कि हमने सभी पांच सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा। लड़की हूं लड़ सकती हूं मुहिम को मजबूत बनाने तथा महिलाओं को सम्मान देने के लिए पार्टी ने पांच में से चार टिकट महिलाओं को दिए। महिलाओं का व्यापक समर्थन मिलना चाहिए। इसके बावजूद जो भी समर्थन मिलेगा, वह स्वीकार है। हम सब महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता के हितों के लिए पूरी मजबूती से आगे भी काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed