{"_id":"5e1a10c08ebc3e87f11808da","slug":"bjp-march-for-caa-ambedkar-nagar-news-lko5025624132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाला पदमार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाला पदमार्च
विज्ञापन
फोटो-13, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सीएए ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ अकबरपुर नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। भारत माता की जय के नारे के बीच भाजपा नेताओं ने जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की और उन्हें सीएए, एनआरसी व एनपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा गया कि विपक्षी इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। कानून के तहत किसी की नागरिकता ली नहीं जाएगी बल्कि धार्मिक हिंसा के शिकार लोगों को नागरिकता दी जाएगी। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम महिलाओं ने भी भागीदारी कर कानून को समर्थन दिया।
शनिवार को पूर्वाह्न अकबरपुर नगर में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय के पास पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूर्वाह्न 11 बजे करीब जब तिरंगा यात्रा निकलने का समय आया तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हो चुके थे। प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष कपिलदेवी वर्मा व पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे। सीडीओ आवास, तहसील, कलेक्ट्रेट, टांडा मार्ग, पटेलनगर तिराहा, रोडवेज, पुरानी तहसील तिराहा होते हुए फौव्वारा तिराहा पहुंचे।
यहां जनसभा का आयोजन हुआ। प्रदेश मंत्री अनिल गुप्ता ने कहा कि सीएए, एनआरसी व एनपीआर किसी विशेष धर्म के विरोध में नहीं है। कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दलों पर भ्रम की स्थिति पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस कानून के तहत किसी की नागरिकता ली नहीं जाएगी बल्कि दी जाएगी। टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि नागरिकता कानून से किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुस्लिम समाज को इस कानून से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। वह सभी इस देश के नागरिक थे, हैं और रहेंगे।
विज्ञापन
आलापुर विधायक अनीता कमल व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि विपक्षी दल कानून को लेकर विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां फैला रहे हैं। इसे लेकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता, पूर्व जिपं अध्यक्ष भारती सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, डॉ. राजितराम त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश वर्मा, अवधेश द्विवेदी, मनोज गुप्ता, राणारणधीर सिंह, विकास मोदनवाल, रफत एजाज, सरिता वर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। भीड़ को देखते हुए जिला मुख्यालय के अलग-अलग मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया था। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर बनगांव मोड़ के पास, टांडा मार्ग पर पुलिस लाइन के पास, दोस्तपुर चौराहा के पास बेरीकेडिंग की गई थी। तिरंगा यात्रा मार्ग पर जगह जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा यात्रा के साथ भी पुलिसकर्मी चल रहे थे। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, एडीएम पंकज वर्मा, एसडीएम अभिषेक पाठक, सीओ धर्मेंद्र सचान पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा के साथ साथ चल रहे थे। रूट डायवर्जन के बावजूद जिला मुख्यालय पर लगभग दिनभर मार्ग जाम की नौबत बनी रही।