{"_id":"685b10bdb93692de9300a9d8","slug":"bjp-mahila-morcha-district-president-was-misbehaved-with-in-the-police-station-her-health-deteriorated-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-137232-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से थाने में अभद्रता, तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष से थाने में अभद्रता, तबीयत बिगड़ी
Wed, 25 Jun 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष।
अंबेडकरनगर। हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी पति के साथ महरुआ थाने में धरना दे रहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर फूट-फूट कर रोईं। मामला बढ़ता देखकर विधायक धर्मराज निषाद समेत संगठन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। इस बीच शाम को रिंकल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
महरुआ क्षेत्र के जैतूपुर निवासी रिंकल सिंह और उनके पति संजय सिंह ने बताया कि रविवार को गांव के दीपक सिंह, अवनीश सिंह और राजन सिंह ने उनपर हमला कर दिया था। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसपर रिंकल सिंह ने थाने में तहरीर दी। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसपर सोमवार को उन्होंने पति व समर्थकों के साथ करीब सात घंटे थाने में धरना दिया। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया। इस बीच रात में आरोपियों के घर पर होने की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
इसपर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जिलाध्यक्ष और उनके पति थाने में पहुंचकर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी ज्योति वर्मा महरुआ पहुंचीं और रिंकल को जबरन थाने से उठाकर घर पहुंचा दिया। इस बीच पति संजय ने इसका विरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मामले को तूल पकड़ता देखकर विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, चेयरमैन किछौछा ओमकार गुप्ता के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए। उनके सामने संजय कभी सिर पीटते तो कभी रोते। आनन-फानन पुलिस ने हमलावरों में से एक अवनीश सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
-- --
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का आरोप
-आरोपियों ने पति को पीटा और पिस्तौल के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।
-तहरीर में पूरा घटनाक्रम बयां किया।
-पुलिस ने तहरीर बदलकर मामले की गंभीरता कम कर दी।
-आरोपियों से मिलीभगत कर कार्रवाई नहीं की जा रही।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस का पक्ष
दर्ज केस में जेल भेजने योग्य धारा नहीं है। रिंकल सिंह के आरोपों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो धारा बढ़ाई जाएगी।
हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भाजपा का रुख
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का मामला संज्ञान में है। इसमें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अगर पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की है तो उनपर कार्रवाई होगी। पार्टी पदाधिकारी के साथ अन्याय नहीं होगा। पूरे मामले से सीएम को भी अवगत कराया जाएगा।
-त्रयंबक तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सपा का निशाना
भाजपा नारी शक्ति की बात करती है, लेकिन उनकी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर दबंग उनकी पिटाई करते हैं। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष खुद पुलिस कर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगा रही हैं। ऐसे में आम जनता के साथ पुलिस का क्या बरताव होगा, हम जान सकते हैं।
जंग बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष सपा
-- -- -- -- -- -- -
कांग्रेस भी हमलावर
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिलाओं का जिले में क्या हाल होगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। घर में घुसकर बदमाश उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। थाने में धरना देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। यही भाजपा का सुशासन है।
कृष्ण कुमार यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
-- -- -- -- -- -- --
यह है पूरा मामला
रिंकल सिंह ने बताया कि गांव के सार्वजनिक तालाब पर दीपक सिंह उर्फ दीपू जेसीबी से अवैध मेड़बंदी कर रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दीपक का भाई सीपू सिंह रिंकल के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपियों ने रिंकल के पति को भी पीटा।