फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP Mahila Morcha District President cried on the stage over the excesses

Ambedkar Nagar News: ज्यादती पर मंच से रोईं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष

Wed, 25 Jun 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha District President cried on the stage over the excesses
लोहिया सभागार के बाहर इंस्पेक्टर के हा​थ जोड़तीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष। स्रोत जागरूक नागरिक
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से आयोजित काला दिवस कार्यक्रम में विकट हालात बन गए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह जिला अस्पताल से सीधे आयोजन स्थल के बाहर बच्चों के साथ पहुंचकर धरने पर बैठ गईं। इसके बाद मंच पर पहुंचीं तो फफक कर रो पड़ीं। राज्यसभा सांसद बृजलाल से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। न्याय न दिला पाने पर भाजपा नेताओं को इस्तीफा देने के लिए भी ललकारा। इस बीच उनके निशाने पर पुलिस और भाजपा संगठन के कुछ पदाधिकारी भी आए।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने कहा कि तीन वर्ष में संगठन को तीन मिनट भी नहीं छोड़ा। दिन-रात संगठन के लिए संघर्ष करती रही। न्याय के लिए आज मुझे ही धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने मेरे साथ अन्याय किया। मेरे बेटे को मुझसे छीन लिया गया। मुझे गाड़ी में घसीटकर बैठाया गया। तीन-चार घंटे तक पुलिस मुझे गाड़ी में ही घुमाती रही। इस दौरान मेरे साथ मारपीट भी हुई। सिर में चोट लगी। मुझे न्याय चाहिए। अगर न्याय नहीं दिला सकते तो पद से इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन

मंच पर मौजूद रिंकल सिंह को पार्टी पदाधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। सांसद ने जिले के पदाधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष से बात की गई है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सीओ का वीडियो होने की बात कही है। इस पर उनसे प्रार्थना पत्र मांगा गया है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रोकने का किया पूरा प्रयास
लोहिया भवन सभागार के बाहर पुलिस ने रिंकल सिंह को अंदर जाने से रोकने का काफी प्रयास किया। इसपर इंस्पेक्टर श्रीनिवास से उनकी बहस भी हुई और हाथ जोड़कर गुहार भी लगाई। वहीं मीडिया को राज्यसभा सांसद पूरे प्रकरण पर जानकारी दे रहे थे, तब रिंकल सिंह ने उनसे लिखित रूप से आश्वासन मांगा, इस पर सांसद को उन्हें टोकना पड़ा।
अस्पताल में लगा रहा जमावड़ा
जिला अस्पताल में मंगलवार से ही रिंकल सिंह भर्ती हैं। इस बीच बुधवार को उनके सिर में लगी चोट की गंभीरता देखने के लिए सीटी स्कैन कराया गया। सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि जांच में सब ठीक पाया गया है।
सीओ पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
रिंकल सिंह के अनुसार उनके पास एक वीडियो है, जिसमें सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दे रहे हैं। रिंकल का आरोप है कि सीओ उन्हें फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में विवेचना चल रही है। एक आरोपी का चालान किया जा चुका है। सीओ पर लगाए गए आरोपों की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। पुलिस निष्पक्ष ढंग से जांच कर रही है।

-हरेंद्र कुमार, एएसपी पश्चिमी
यह है मामला

महरुआ के जैतूपुर की रिंकल सिंह और उनके पति संजय सिंह का आरोप है कि रविवार को गांव के दीपक सिंह दीपक सिंह, भाई अवनीश सिंह और राजन सिंह ने उनपर हमला कर दिया। गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को जिलाध्यक्ष रिंकल ने पति व अन्य लोगों के साथ सात घंटे तक थाने में धरना दिया। मंगलवार को भी धरना देने पहुंचीं रिंकल को थाने से उठाकर घर पहुंचाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article