फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leaders resent over not getting tickets

टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेताओं ने दिया इस्तीफा

Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders resent over not getting tickets
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद से भाजपा की मुसीबत दूर नहीं हो रही है। शुक्रवार को भाजपा के जिला मंत्री विकास तिवारी तथा अनुसूचित मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न गौतम ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। इन दोनों नेताओं ने अब अलग-अलग क्षेत्रों से निर्दल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उधर, टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता शिमला भारती ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

भाजपा के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही मुसीबतें नहीं थम रही हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला मंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास तिवारी ने शुक्रवार को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। जिलाध्यक्ष को सौंपे पत्र में विकास ने कहा कि वर्षों से पार्टी की सेवा करने के बावजूद एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया गया, जो कुछ समय पहले पार्टी में शामिल हुआ। कहा कि पार्टी के ही किसी सक्रिय कार्यकर्ता को मेरे बजाय टिकट दिया गया होता तो दुख न होता। लेकिन ग्यारह वर्षों के परिश्रम को जिस तरह नजरअंदाज किया गया वह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने पार्टी में बने रहने का एलान करते हुए कहा कि जनता के निर्देश पर अब निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ूंगा।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को राजेसुल्तानपुर मंडल महामंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य शत्रुघ्न गौतम ने भी अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया। शत्रुघ्न का कहना है कि जहांगीरगंज पूूर्वी वार्ड से उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर रखी थी, लेकिन टिकट वितरण में निष्ठावान व जुझारू कार्यकर्ताओं का ध्यान नहीं रखा गया। शत्रुघ्न ने जहांगीरगंज पूर्वी से निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हालांकि वह पार्टी में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेेता शिमला भारती ने तो पार्टी से ही त्याग पत्र दे दिया। वे शनिवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गईं। बताया जाता है कि कई अन्य सीटों पर भी कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed