फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leader in Ambedkar Nagar abducted and beat the DDC nephew blindfolded around

UP : अंबेडकरनगर में भाजपा नेता ने डीडीसी के भतीजे को अगवा कर पीटा, आंख पर पट्टी बांधकर घुमाता रहा

Thu, 02 Oct 2025 06:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क,अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क,अम्बेडकरनगर Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 02 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में आकाश को तमंचे के बट से बेरहमी से पीटा और बाद में एकडल्ला के पास धान के खेत में फेंककर भाग निकले।

विज्ञापन
BJP leader in Ambedkar Nagar abducted and beat the DDC nephew blindfolded around
घायल युवक की फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बसखारी क्षेत्र के त्रिमुहानी बाजार में बुधवार देर शाम भीम आर्मी से जुड़े मौजूदा जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम के भतीजे आकाश को भाजपा नेता रणजीत पासवान ने अपने समर्थकों के साथ अपहृत कर लिया। काफी देर तक चलती गाड़ी में पिटाई करते रहे। बाद में खेत में फेंककर भाग निकले। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता समेत पांच नामजद व दर्जन भर अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

बाजार की तरफ जा रहे थे
टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां निवासी आकाश बुधवार की शाम त्रिमुहानी बाजार की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रणजीत पासवान, कुनाल, विपिन, शिवेश और रवि अपने करीब दर्जन भर साथियों के साथ चार पहिया वाहन से आए और आकाश को जबरन गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कई स्थानों पर घुमाते रहे।

विज्ञापन

रास्ते में आरोपियों ने आकाश को तमंचे के बट से बेरहमी से पीटा और बाद में एकडल्ला के पास धान के खेत में फेंककर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आकाश को प्राथमिक उपचार के लिए बसखारी सीएचसी ले गए, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बसखारी थाने में राजेंद्र गौतम की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणजीत पासवान समेत पांच नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला, अपहरण व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed