Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP is putting in all its efforts to win Katehari by-election After losing Lok Sabha elections in Ayodhya

यूपी उपचुनाव: अयोध्या के झटके से कटेहरी में उबरने की कोशिश, जीत के लिए BJP ने झोंका पूरा दम; सपा से सीधी टक्कर

Sun, 17 Nov 2024 10:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 10:58 AM IST
सार

भाजपा अयोध्या के झटके से कटेहरी उपचुनाव में उबरने की कोशिश कर रही है। जीत के लिए BJP ने पूरा दम झोंक दिया है। यहां सपा से सीधी टक्कर है। 

विज्ञापन
BJP is putting in all its efforts to win Katehari by-election After losing Lok Sabha elections in Ayodhya
कटेहरी में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

यूपी में इन दिनों उपचुनाव को लेकर पार्टियां मैदान में डटी हुई हैं। अयोध्या में लोकसभा चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने के लिए बीजेपी ने अंबेडकरनगर के कटेहरी उपचुनाव को जीतने के लिए पूरा दम लगा रखा है। यहां से भाजपा को बड़ी आस है। सरकार की तरफ से लंबे समय से बार-बार यह संदेश दिया जा रहा है कि अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर का भी विकास प्राथमिकता पर होगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि अंबेडकरनगर जनपद का सृजन करीब तीन दशक पहले अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद ) जनपद को ही विभक्त कर हुआ था। ऐसे में अयोध्या से खासी नजदीकी अभी भी यहां के लोगों को रहती है। इसे भांपते हुए ही बीजेपी और सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि अयोध्या की तर्ज पर यहां का भी विकास होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अगले जनम मोहे बिटिया न कीजौ: 14 दिन और 17 लड़कियां, रहस्यमयी तरीके से लापता; बाजार...कोचिंग तो कोई खेत से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बार-बार कटेहरी पहुंच रहे सीएम योगी

हालांकि यह वायदे तो लोकसभा चुनाव के पहले भी किए गए थे। लेकिन, उसका कोई असर यहां हुआ नहीं। सवा एक लाख से अधिक मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा है। इस बार यहां ज्यादा विकास कराने की बात स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वह बार-बार कटेहरी पहुंच रहे हैं। 

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिलेगा फायदा

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी यह सीट जीतकर अयोध्या की हार के बाद बड़ा संदेश देना चाहती है। वह बताना चाहती है कि अयोध्या और आसपास के जिलों में भगवा राजनीति का दबदबा अभी कायम है। कटेहरी की जीत का एक असर यह भी होगा कि लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में सामने आई सपा की धमक के असर को कम किया जा सकेगा। इसका फायदा आगे होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में उठाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ेंः- राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे: आतंकी हमले की धमकी के बाद अभेद्य किले में बदली अयोध्या; चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर

मतदाताओं को धमकाने का आरोप

शनिवार को सपा सांसद लालजी वर्मा ने उपचुनाव में प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रधानों और कोटेदारों को अपने बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाने का दबाव बना रहे हैं।

निजता और गोपनीयता का उल्लंघन है

सांसद ने अलग-अलग अधिकारियों के पद और नाम का जिक्र किया। इसमें थानेदार तक शामिल हैं। कहा कि मेरे गांव को जाने वाली सड़क के मोड़ पर रोज चेकिंग की जा रही है। जिन वाहनों को मंजूरी मिली है, उन्हें भी रोका जा रहा है। हमने लोगों से संपर्क साधने के लिए नाम सहित जो फोन नंबर नोट किए हैं। उनकी भी कॉपी की जा रही। यह निजता और गोपनीयता का उल्लंघन है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: मनचाहों को ठेका देने से नगर निगम को हर साल लगती है करोड़ों की चपत, इस तरह किया जा रहा खेल

उपचुनाव में मनमानी कर रहा प्रशासन

सांसद ने कहा कि बीजेपी की जो गाड़ियां चल रही हैं, प्रशासन को वह नहीं दिख रहा है। मनमानी यह है कि पाबंद करने की जो कार्रवाई हुई है, उसमें 99 फीसद लोग सपा के कार्यकर्ता हैं। प्रशासन उपचुनाव में हर तरह की मनमानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed