फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Security has been tightened after threat of terrorist attack on Ram temple in Ayodhya

'राम मंदिर को बम से उड़ा देंगे': आतंकी हमले की धमकी के बाद अभेद्य किले में बदली अयोध्या; चप्पे-चप्पे पर नजर

Sat, 16 Nov 2024 07:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

राम मंदिर को बम से उड़ाने की आतंकी हमले की धमकी के बाद अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर है। 

विज्ञापन
Security has been tightened after threat of terrorist attack on Ram temple in Ayodhya
राम मंदिर पर आतंकी हमले की धमकी के बाद चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की कड़ी नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यहां पहरा कड़ा कर दिया गया है। इसको लेकर रामनगरी की सुरक्षा सख्त की गई है। अयोध्या अभेद्य किले में बदल गई है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से 16 नवंबर को हमले की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन


अयोध्या के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के साथ एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अयोध्या के प्रवेश द्वार से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक रुट मार्च किया गया। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः- अगले जनम मोहे बिटिया न कीजौ: 14 दिन और 17 लड़कियां, रहस्यमयी तरीके से लापता; बाजार...कोचिंग तो कोई खेत से गायब

एटीएस के साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर...

रामनगरी के सभी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सभी बैरियरों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रामनगरी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी हो रही है। बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एटीएस के साथ खुफिया एजेंसी भी अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed