{"_id":"67f65a4859a37c05f20e5bee","slug":"bjp-is-determined-to-establish-the-country-as-a-powerful-nation-on-the-world-stage-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1149533-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: देश को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: देश को शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने को संकल्पित भाजपा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुए कार्यक्रमों की कड़ी में जनपद की विधान सभाओं में सक्रिय सदस्य सम्मेलन चल रहे हैं। बुधवार को गौरव श्रीवास्तव के संयोजन व मुख्य वक्ता एमएलसी डाॅ. हरिओम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में विधान सभा अकबरपुर के लोहिया भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
एमएलसी ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता की कार्यों के बदौलत 1980 में बनी भाजपा आज करोड़ों सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, हज सब्सिडी की खात्मा, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति से लेकर वक्फ बोर्ड को नया कानून का गठन किया गया। पिछले 11 वर्षों में पार्टी संगठन को निचले स्तर से शीर्ष तक लगातार मजबूत किया है। वहीं, संजय सिंह के संयोजन में मुख्य वक्ता विधायक धर्मराज निषाद, वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम की उपस्थिति में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र का भी सम्मेलन हुआ।
मुख्य रूप से अल्प संख्यक मोर्चे की प्रदेश मंत्री नेहा खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, भारती सिंह, डॉ. राना रणधीर सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, दिलीप पटेल देव, विद्यावती राजभर, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, डॉ. राना वीर सिंह अरुण कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले आलापुर और टांडा के सम्मेलन संपन्न कराए जा चुके हैं।