फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP has given the highest respect to the youth

भाजपा ने ही किया युवाओं का सर्वाधिक सम्मान

Wed, 29 Dec 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP has given the highest respect to the youth
टांडा (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के मामले में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नोएडा के जेवर में बन रहा है। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में बन रहा है। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम यूपी में बन रहा है। समाज के सभी वर्गों का व्यापक लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन

युवाओं का सबसे ज्यादा हित मौजूदा सरकार ने तय किया है। ये बातें बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कही। वे टांडा नगर के टीएनपीजी कॉलेज मैदान में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं का भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वाति सिंह का भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

टीएनपीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित युवा सम्मेलन में युवाओं में जोश भरते हुए राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर पूरा ध्यान दिया है। युवाओं का हित भाजपा सरकार में ही निहित है। युवाओं के लिए बीते साढ़े चार वर्ष में रोजगार के नए-नए माध्यम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपना विकास किया। वे परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति करती हैं जबकि भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है। इसी का नतीजा है कि विकास के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को नंबर वन बना दिया है।
राज्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा कि महिलाओं को सिर्फ पूरी सुरक्षा ही नहीं प्रदान की गई बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया गया। इसी का नतीजा है कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफलता की गाथा लिख रही हैं। कहा कि माफियावाद के पेड़ की छांव में उद्योग पूरी तरह से चौपट हो गए थे। कारोबारियों को गुंडा टैक्स देना पड़ता था। मौजूदा समय में प्रदेश में कानून का राज है। माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी समुचित व्यवस्थाएं देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया। कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर आम जनता एक बार फिर से भाजपा की ही सरकार बनाने को तैयार है। उन्होंने युवाओं को जिले की सभी पांच सीटों पर कमल का फूल खिलाने का संकल्प दिलाया।

इससे पहले स्वाति सिंह का भव्य स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, आलापुर विधायक अनीता कमल, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, कपिलदेव वर्मा धर्मराज निषाद, प्रवीण दुबे, पुनीत सिंह, सचिन पांडेय, विवेक तिवारी, राजीव वर्मा, नीरज अग्रहरि, अभय सिंह व अभिषेक यादव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed