फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP engaged in campaign to empower booths

Ambedkar Nagar News: बूथों को सशक्त बनाने के अभियान में जुटी भाजपा

Sat, 01 Apr 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 01 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged in campaign to empower booths
अंबेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय स्थित अटल भवन में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर के बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बूथों को सशक्त बनाने तथा लोगों से संवाद स्थापित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देने समेत कई अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान में लगाए गए अल्पकालिक विस्तारक बूथों पर प्रवास करें तथा बूथ की समिति का सत्यापन करें। जिलाध्यक्ष ने अच्छे, युवा और क्रियाशील कार्यकर्ताओं को बूथ समिति में शामिल करने पर जोर दिया।
विज्ञापन




कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ. आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही तैयारियों में तेजी से लग जाने को कहा। उन्होंने कई बूथों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने कहा कि बूथों की मजबूती से पार्टी को मजबूत आधार मिलेगा। इस मौके पर बाबा राम शब्द यादव, राकेश गुप्ता, वाल्मीकि उपाध्याय, विनय पांडेय, शिव पूजन राजभर, मनीष मिश्र, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, रवि सिंह चौहान व पंकज प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed