फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP candidate Dharamraj Nishad won Katehari by-election by about 30 thousand votes

Katehari By Election Result: भाजपा के धर्मराज ने रचा इतिहास, करीब 33 हजार मतों से सपा प्रत्याशी को दी पटखनी

Sat, 23 Nov 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

Katehari By Election Result: भाजपा के धर्मराज निषाद ने कटेहरी सीट पर इतिहास रचा। उन्होंने करीब 33 हजार मतों से सपा प्रत्याशी को पटखनी देकर जीत हासिल की। 

विज्ञापन
BJP candidate Dharamraj Nishad won Katehari by-election by about 30 thousand votes
पार्टी कार्यालय में धर्मराज निषाद का स्वागत करते भाजपा नेता। (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में अंबेडकरनगर के कटेहरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने लगभग 30 हजार के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली। विधानसभा के सामान्य चुनाव व बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सपा को अधिकतम बढ़त लगभग 17 हजार मतों की मिली थी। अब बीजेपी ने इसे काफी पीछे छोड़ते हुए नये समीकरण स्थापित कर डाले हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2022 में हुए विधानसभा के सामान्य चुनाव में कटेहरी से सपा के टिकट पर लालजी वर्मा विजयी हुए थे। बाद में वे सपा से अंबेडकरनगर के सांसद चुन लिए गए। उनके इस्तीफा देने से खाली हुई विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव कराया गया। 

विज्ञापन

सपा की बढ़त 17 हजार से भी अधिक थी

बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। यह जीत इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधानसभा के सामान्य चुनाव में सपा को साढ़े सात हजार से अधिक मत के अंतर से जीत मिली थी। लोकसभा में कटेहरी की सीट पर सपा की बढ़त का अंतर 17 हजार से भी अधिक थी।
 
विज्ञापन

भाजपा ने कटेहरी में इतिहास रचा

भाजपा ने अब इन दोनों चुनाव की बढ़त से भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कर डाला। इस जीत ने विधानसभा क्षेत्र में नए समीकरण गढ़ डाले हैं। ब्राह्मण व क्षत्रिय मतदाता लंबे अरसे बाद एक मंच पर आकर वोट देने से नहीं हिचके तो वहीं अति पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का एक जुट समर्थन इस वर्ग से जुड़े भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को मिल गया। नतीजा यह हुआ कि भाजपा ने कटेहरी में इतिहास रचने वाली जीत दर्ज कर ली।
 
विज्ञापन

इस जीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ दौरों को भी बड़ा आधार माना जा रहा है। उन्होंने कुल पांच दौरे में एक तरफ जहां विकास की नई उम्मीद लोगों में लगातार जगाई तो वहीं कार्यकर्ताओं और नेताओं को कई टास्क देकर उस पर अच्छे से काम कराया। 
 

सपा की हार का यह भी रहा कारण

उधर सपा सांसद लालजी वर्मा द्वारा फिर से परिवार के ही सदस्य को टिकट दिला देने से पार्टी के भीतर नाराजगी ने भी सपा को पीछे ढकेलने में अहम भूमिका निभाया। यह नाराजगी दूर करने का मोर्चा पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संभाला। नाराज नेताओं को लखनऊ तक बुलाया। पर बात बन नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed