{"_id":"62113a8316e38f1ab2731c81","slug":"bjp-and-nishad-party-established-peace-in-the-country-ambedkar-nagar-news-lko618571451","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व निषाद पार्टी ने देश में कायम की शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा व निषाद पार्टी ने देश में कायम की शांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर / टांडा (अंबेडकरनगर)। भाजपा और निषाद पार्टी ने मिलकर देश में शांतिपूर्ण माहोल कायम किया है। यह ठीक वैसे ही है त्रेतायुग में भगवान राम ने निषादराज के साथ मिलकर पूरे देश में रामराज ला दिया था। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने शनिवार को जलालपुर में आयोजित सभा में कहा कि सपा सरकार में गुंडे सड़क पर थे, तो भाजपा सरकार में यह या तो प्रदेश छोड़कर चले गये या फिर अंडर ग्राउंड हो गये। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
जलालपुर से बीजेपी प्रत्याशी सुभाष राय के समर्थन में दुल्हूपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि मैं नेता नहीं हूं, बल्कि गरीबों का बेटा हूं। गरीब हूं, गरीबों की बात करता हूं। मैं यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश लेकर यहां आया हूं।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सर्वजन हितैषी है। बगैर भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। सपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा में पूरी तरह से परिवारवाद है। परिवार के सदस्यों के अलावा किसी अन्य का सम्मान नहीं दिया जाता है। कहा कि सपा सरकार में अयोध्या में गोली चलवाई गई। इससे समूचे देश में हिंदू मुसलमान का खून बहा। इस दौरान जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, गोकरन द्विवेदी, रामकिशोर राजभर, चंद्रिका प्रसाद, योगेंद्र निषाद, डा. योगेश उपाध्याय, अनंतराम मिश्र, अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर टांडा विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के समर्थन में पूर्व केेंद्रीय राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने टांडा नगर स्थित गुरुद्वारा धर्मशाला में जनसंवाद किया। कहा कि ब्राह्मण जातिवादी नहीं बल्कि, राष्ट्रवादी रहा है। ब्राह्मण समाज को बरगलाने की विपक्षियों ने मुहिम तो चलाई, लेकिन इसमें सफलता नहीं पाई। पूरा ब्राम्हण समाज भाजपा के साथ खड़ा है।
जनसंवाद के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने हजियापुर व गणेशपुर में चौपाल लगाकर प्रबुद्धजनों से वार्ता की। इस दौरान टांडा भाजपा विधायक संजू देवी, रामपलट मिश्र, डा. राजेंद्र मिश्र, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डा. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डा. योगेंद्र मिश्र, भूपेश तिवारी, डा. रविकांत त्रिपाठी, श्यामबाबू गुप्ता, गौतम उपाध्याय, दुर्गेश पाठक, मनोज मिश्र, दीपक तिवारी मौजूद रहे।