फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Biker returning from thirteenth dies in road accident

Ambedkar Nagar News: तेरहवीं से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Biker returning from thirteenth dies in road accident
सद्दरपुर। सम्मनपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार राजगीर शिवकुमार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिवकुमार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिकरोहर निवासी अजय यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई शिवकुमार यादव (40) राजगीर का काम करते थे। वह सोमवार की शाम अपनी ससुराल लाभापार गांव में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में हजपुरा बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय ग्रामीणों ने शिवकुमार को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनकी जेब से मिले आधार कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर में परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अजय और अनिल यादव खेती का काम करते हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी कमलेश यादव बेसुध हो गईं। मां जलसा देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। शिवकुमार की 16 वर्षीय बेटी मुस्कान और 14 वर्षीय बेटा शनि भी पिता के निधन से गहरे सदमे में हैं। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed