फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike riding miscreants snatched purse from teacher

Ambedkar Nagar News: बाइकसवार बदमाशों ने शिक्षिका से छीना पर्स

Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched purse from teacher
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्कूटी से घर जा रही शिक्षिका से बदमाशों ने बृहस्पतिवार को पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में सोने की चेन, कान का टप्स व एक मोबाइल था। पुलिस ने शिक्षिका से घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत पसियापारा निवासी साजिदा सिद्दीकी बाबा बरुआदास डिग्री कॉलेज में गृह विज्ञान की सहायक प्रोफेसर हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को वह स्कूटी से महाविद्यालय के बाद जलालपुर बाजार से होकर घर वापस जा रही थीं। इस दौरान परुइय्या आश्रम के निकट पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए बाइकसवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। शिक्षिका के शोर मचाने पर स्थनीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed