{"_id":"60fda4078ebc3e58005f109c","slug":"big-criminals-roaming-freely-the-government-is-not-catching-ambedkar-nagar-news-lko588464445","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम घूम रहे बड़े अपराधी, नहीं पकड़ रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम घूम रहे बड़े अपराधी, नहीं पकड़ रही सरकार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय म
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बड़े-बड़े मोस्ट वांटेड अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। सरकार इन्हें नहीं पकड़ रही है। लेकिन टारगेट ब्राह्मणों को किया जा रहा है। प्रदेश का ब्राह्मण बहुत समझदार है, वह यह सब समझ रहा है। आने वाले चुनाव में वह वोट की ताकत से इसका जवाब देगा। यह विचार बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने रविवार को अकबरपुर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि इस समय ब्राह्मणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कानपुर की खुशी दुबे का मामला उठाते हुए कहा कि उसके साथ हो रहे अन्याय पर लोगों की बोलती क्यों बंद है। एक ब्राह्मण महिला के साथ इस तरह का अन्याय कल्पना से बाहर है। उसके सपनों को कुचल दिया गया। इस मामले को हरस्तर पर उठाने का भरोसा देते हुए कहा कि प्रदेश के ऐसे सभी छोटे-बड़े मामलों में दखल दिया जाएगा। प्रदेश में तमाम बड़े-बड़े मोस्ट वांटेड अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन पर सरकार की निगाह क्यों नहीं जा रही है। प्रदेश का ब्राह्मण सब कुछ देख सुन रहा है। वह आने वाले चुनाव में इसका जवाब अच्छे से देगा।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार को एक-एक मामले का जवाब देना चाहिए। जो भेदभाव हो रहा है, उस पर जवाब देना चाहिए। ब्राह्मणों की उपेक्षा व उत्पीड़न पर जवाब देना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास कहने को कुछ है नहीं। बड़ी तादाद में पहुंचे ब्राह्मण समाज के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आप सबके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा दिखूंगा। सम्मेलन को सांसद रितेश पांडेय, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार व पूर्व विधायक पवन पांडेय ने संबोधित किया।