{"_id":"69404c5994f73912d0036f85","slug":"bhoomi-pujan-for-construction-of-barracks-and-hostel-in-police-line-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-147097-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन में बैरक व हॉस्टल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस लाइन में बैरक व हॉस्टल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में भूमि पूजन करते एसपी अभिजीत आर शंकर।
अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन परिसर में महिला पुरुष बैरक और ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण के लिए सोमवार को एसपी अभिजीत आर शंकर ने भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्राेच्चार के बीच पुरोहित ने पूजन कराया और नींव रखी गई। इन निर्माण कार्यों से यहां 140 पुलिस कर्मियों-अधिकारियों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी।
पुलिस लाइन परिसर में आवासों की संख्या काफी कम है। ऐसे में यहां तैनात होने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी आसपास के मोहल्लों में किराये के मकान में रहते हैं। पिछले काफी समय से यहां आवासीय परिसर के निर्माण की मांग चल रही थी। बीते दिनों गृह विभाग ने 100 बेड की पुरुष बैरक, 24 बेड की महिला बैरक और 16 रूम सेट के ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी दी थी और बजट भी जारी कर दिया गया था। सोमवार को एसपी ने एएसपी पूर्वी श्याम देव समेत अन्य लोगों के साथ विधि-विधान से पूजन किया। एसपी ने बताया कि हॉस्टल व बैरक निर्माण होेने से पुलिस कर्मियों को सहूलियत भी मिलेगी।