फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bhiti farmers furious over the arbitrariness in opening the center

सेंटर खोलने में मनमानी पर भड़के भीटी के किसान

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bhiti farmers furious over the arbitrariness in opening the center
भीटी। सरकारी धान खरीद के लिए केंद्रों के निर्धारण में जमकर मनमानी बरती गयी है। इसके चलते किसानों को धान बेचने के लिए फसल के बोझ के साथ दस दस किमी दूर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे भड़के भीटी के किसानों ने नाराजगी जताते हुए खरीद केंद्रों को सभी की सुविधानुसार निर्धारित कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि क्रय केन्द्रों की सूची में खाद्य विभाग का सेंटर भीटी के नाम से दर्ज है लेकिन मनमाने तरीके से उसे भी करीब 10 किलोमीटर दूर सेनपुर में संचालित किया जा रहा है। मुख्यालय पर सिर्फ एक क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति भीटी ही संचालित है। इससे किसानों को धान बिक्री में काफी मुश्किल हो रही है। तहसील मुख्यालय के आस पास के दर्जनों गांव के किसानों ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जतायी है। किसानों का कहना है कि तहसील मुख्यालय पर किसानों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में यहां कम से कम दो क्रय केन्द्र अवश्य खुलवाने चाहिए।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो तहसील मुख्यालय पर जहां सिर्फ एक क्रय केन्द्र है वहीं सेनपुर में खाद्य विभाग ने अपना क्रय केन्द्र स्थापित किया है। यहां 5 किलोमीटर क्षेत्र में तीन सेंटर पहले से ही स्थापित हैं। इसमें साधन सहकारी समिति मुस्तफाबाद, साधन सहकारी समिति मुस्तफाबाद उपकेन्द्र रनीवां व साधन सहकारी समिति सुमेरपुर शामिल है। जबकि तहसील मुख्यालय से अन्य क्रय केन्द्रों की दूरी 10 से 14 किलोमीटर त
विज्ञापन
विज्ञापन

क की है।
इन गांवों के किसान झेलेंगे परेशानी
खरीद केंद्र तय करने में हुई मनमानी का खामियां एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इससे परेशान अढनपुर, भीटी खास, काही, परियाएं, सम्मनपुर छितूनिया, बनगांव, टेमा, समरसिंहपुर, मदारभारी, तेजापुर, खजुरी, परवरभारी, दिलावरपुर समेत आसपास के अन्य गांवों के किसानों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। किसान अजय कुमार, महिपाल, सुभाष व योगेन्द्र आदि का कहना है कि पहले भीटी तहसील मुख्यालय पर दो से तीन सेंटर खुलते थे, लेकिन इस बार अधिकारियों की मनमानी से ऐसा नहीं हो रहा है।

सरकारी भवनों में खोलने का है निर्देश
क्रय केन्द्रों को इस बार सरकारी भवनों में ही संचालित करने का निर्देश है। तहसील मुख्यालय पर भवन की व्यवस्था न हो पाने की स्थिति में ही इसे दूसरी जगह खोला गया होगा। इसकी जांच करायी जाएगी। किसानों को धान बिक्री में किसी भी तरह की परेशानी न आने पाए इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी।
राजेश कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed