{"_id":"5d4b00138ebc3e6d0f40e60a","slug":"bheem-army-protest-ambedkar-nagar-news-lko475201454","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो फाड़े जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो फाड़े जाने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगुराडिला स्थित कम्युनिटी हाल में लगी डॉ अंबेडकर की फोटो को फाड़ने तथा वहां रखा समान उठा लिए जाने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एक ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व कुछ अन्य लोगों द्वारा यह हरकत की गई है, जो पूरी तरह से मनमानीपूर्ण है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगुराडिला के ग्रामीण व भीम आर्मी के कार्यकर्ता उस समय भड़क उठे जब गांव स्थित डॉ. भीमराव भवन में लगी डॉ. अंबेडकर फोटो को फाड़े जाने के अलावा इंवर्टर, पंखा व कुर्सी मेज गायब होने की सूचना मिली। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए जलालपुर तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। वहां भी काफी देर तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा।
कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने एक ग्राम पंचायत प्रतिनिधि पर कम्युनिटी हाल का ताला तोड़कर वहां लगे फोटो को फाड़ डालने तथा सामान गायब कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बाद में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सतपाल प्रजापति को सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि यदि इस मामले में समुचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे सब बड़े प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस मौके पर सत्यम, प्रसेनजीत, सौरभ, हेमचंद्र, शशि कपूर, अरुण, नीरज, प्रमिला, अनीता, शीला, आरती, केसलता, बदामा संगीता आदि मौजूद रहीं।