{"_id":"6a64ef8ee49c4167f3078a72","slug":"bheem-army-protest-against-police-action-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-161344-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के सामने शनिवार को प्रदर्शन करते भीम आर्मी के कार्यकर्त
अंबेडकरनगर। पेपर लीक, भर्ती घोटालों और छात्र आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। बाद में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की।
ज्ञापन में 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष न्यायिक जांच, आंदोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में जिला संयोजक धर्मवीर विद्यार्थी, जिला महासचिव बृजेश अंबेडकर, मो. शहनशाह, शैलेंद्र राना, चंदन आजाद, विवेक गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।