फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Better arrangements for the stay of the force should be completed in time

समय रहते पूरे हों फोर्स के ठहरने के बेहतर इंतजाम

Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Better arrangements for the stay of the force should be completed in time
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बाहर से आने वाले सुरक्षा कर्मियों को ठहराने व उनके खान पान से जुड़ी व्यवस्थाओं को तय समय पर पूरा करा लिया जाए। इस दौरान साफ सफाई के साथ कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन, पेयजल, बिजली की सुचारु व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। यह निर्देश पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या मंडल कवींद्र प्रताप सिंह ने दिया। वह सोमवार को जिले का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के रहने के साथ ही फोर्स के ठहराव के दौरान होने वाली अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। निर्देश दिया कि चुनावी कार्य से जुड़ी सभी तैयारियां नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पूरी करा ली जाए। उन्होंने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा सीट पर आगामी 3 मार्च को होने वाले मतदान कार्य को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए दूसरे जिलों से अर्धसैनिक बल, पुलिसकर्मी व होमगार्ड चुनाव ड्यूटी में आएंगे। इनके ठहरने समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी करा ले।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने अकबरपुर नगर स्थित डॉ. अशोक स्मारक पीजी कॉलेज, डॉ. एके पब्लिक स्कूल, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज, हवाईपट्टी स्थित गेस्ट हाउस समेत अन्य कई ऐसे चिह्नित स्थलों का जायजा लिया, जहां सुरक्षा कर्मियों को ठहराने की व्यवस्था की जानी हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद एसपी ने चुनाव ड्यूटी में आने वाली फोर्स से जुड़े इंतजामों के बारे में की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed