{"_id":"67bb57a1542a27d033091e63","slug":"belgian-shepherd-breed-dog-wins-best-of-show-title-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-130062-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के श्वान को बेस्ट ऑफ शो का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के श्वान को बेस्ट ऑफ शो का खिताब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर महोत्सव में आयोजित डॉग शो में श्वान को दुलारतीं डीएम की पत्नी रूबी सिंह। स्रोत सूचना
अंबेडकरनगर। विकास एवं विरासत की थीम पर चल रहे अंबेडकरनगर महोत्सव में रविवार को जिले में पहली बार पशुपालन विभाग की ओर से डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग प्रजातियों के 52 डॉग्स ने प्रतिभाग किया। इसको लेकर पशुपालक खासा उत्साहित नजर आए। डीएम अविनाश सिंह के डॉग्स मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
राजकीय हवाई पट्टी पर रविवार सुबह डॉग शो का शुभारंभ डीएम अविनाश सिंह की पत्नी रूबी सिंह ने फीता काटकर किया। सबसे पहले डीएम ने जर्मन शेफर्ड, पग व टॉय पैम नस्ल के श्वान का प्रदर्शन किया, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर, सीत्जू, डच हाउंड, रॉट व्हीलर, बॉक्सर, बेल्जियम शेफर्ड, पामेरियन, पग, सेंट बर्नार्ड, लासा आप्सो,अमेरिकन अफीता, रामपु हाउंड, स्पिटज नस्ल के 52 श्वानों को प्रतिभाग कराया गया। पशु प्रेमियों ने अपने श्वान को प्रदर्शित किया।
पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने श्वान की प्रजाति, उनके उत्पत्ति स्थल से लेकर होने वाली प्रमुख बीमारियों के बारे में जानकारी दी। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने श्वान की सेहत को देखते हुए उनका मूल्यांकन किया। प्रत्येक नस्ल में तीन पुरस्कार बेस्ट इन ब्रीड, फर्स्ट इन सरअप, सेकंड सरअप दिए गए।
विज्ञापन
डीएम, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एएसपी विशाल पांडेय ने प्रत्येक नस्ल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, प्रमाणपत्र व गिफ्ट हैंपर दिए। इस मौके पर पशु पालन विभाग व विभिन्न कंपनियाें की ओर से लगाए गए स्टॉल पर पशुपालकों को अच्छी सेहत के लिए पोषाहार, दवा के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ डॉग्स का निशुल्क रैबीज टीकाकरण भी किया गया।
इस मौके पर बेस्ट ऑफ शो का पुरस्कार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के श्वान को मालिक मोहम्मद बैदुरहमान निवासी टांडा को दिया गया। गोरखपुर के पशु चिकित्सक डॉ. संजय श्रीवास्तव व डॉ. असलम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पीडी अनिल कुमार सिंह, सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक डॉ. डीके सिंह, डॉ. रविंद्र चक्रवर्ती, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. बद्री पाठक, डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. पंकज यादव, डॉ. विपिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।