{"_id":"c6344c885e3d7e73196ad34eeb72b2ab","slug":"beating-faizabad-ballia-is-in-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद को हराकर बलिया फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद को हराकर बलिया फाइनल में
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को खेल प्रेमियों को बलिया व फैजाबाद की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दो दिनों हुए मैचों में एकतरफा मुकाबला देखने के बाद दर्शकों को उम्मीद थी कि पहला सेमीफाइनल मैच रोमांचकारी होगा।
विज्ञापन
गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में शुरुआती दौर से ही बलिया व फैजाबाद की टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल दागने को आतुर दिखे। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल शुरू हुआ, तो एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाने को दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रामक दिखे।
विज्ञापन
मैच समाप्त होने में मात्र पांच मिनट का ही बचे थे कि बलिया की तरफ से कुमेल अहमद ने शानदार गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। मैच समाप्त होने के बाद बलिया की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
मैच के मुख्य अतिथि रामसूरत दुबे रहे, जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर लायक पाण्डेय व रामशबद वर्मा मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका इफ्तेखार, विनय कुमार, आरिफ व राकेश ने निभाई। प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए सभासद अजमल कुरैशी, संजय पाण्डेय, अकमल कुरैशी, अमित टंडन, निरंकार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।