फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beaten three women

तीन युवतियों को पीटा

Sun, 11 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beaten three women
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत मलुकपुर गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर एक घर पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ करने के साथ ही जो भी सामने आया, उसकी पिटाई कर दी। चीखपुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मारपीट में एक महिला व दो युवतियों को गंभीर चोटें आईं। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में केस दर्ज करने के लिए पीड़ित ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलुकपुर गांव निवासी रामनरायन व हरीराम के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। आरोप है कि रविवार सुबह हरीराम पक्ष संबंधित भूखंड पर कब्जा कर रहा था। इसका रामनरायन की 45 वर्षीय पत्नी निन्हा देवी ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर हरीराम व अन्य ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए निन्हा देवी घर में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस होकर विपक्षी घर में घुस गए। तोड़फोड़ के साथ ही उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। गुहार पर उसे बचाने के लिए पूजा (22) व रिंकी (20) पुत्री सतगुरू वहां पहुंचीं तो उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। चीखपुकार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए।

मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। निन्हा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed