फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beaten and broke legs, murdered and threw body

Ambedkar Nagar News: पिटाई कर पैर तोड़े, हत्या कर फेंका शव

Sun, 05 May 2024 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Beaten and broke legs, murdered and threw body
बसखारी (अंबेडकरनगर)। युवक की निर्मम पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बसखारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भटपुरवा गांव के निकट फेंक दिया गया। हत्या से पहले इस तरह पिटाई की गई कि युवक का दाहिना पैर टूट गया। शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे रविवार सुबह करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। हालांकि युवक के बारे में कोई कुछ जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पड़ताल किया तो पता चला कि युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं। उसका दाहिना पैर भी टूटा मिला। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक को पकड़कर पहले उसकी पिटाई की गई। इसके बाद हत्या कर शव को लाकर यहां फेंक दिया गया। युवक की जेब से पुलिस को कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिला। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफाॅर्म का सहारा लिया जा रहा है। पहचान होने के बाद जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। यह हत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------

एसपी और एएसपी ने लिया जायजा
युवक का शव मिलने के बाद एसपी डॉ. कौस्तुभ ने टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी जानकारी हासिल की। एसपी ने पुलिस टीम को जल्द से जल्द घटना का अनावरण करने का निर्देश दिया। इससे पहले एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय ने इससे पहले सुबह ही भटपुरवा पहुंचकर जरूरी जानकारी ली।




आजमगढ़ का हो सकता है युवक
पुलिस मानकर चल रही है कि जिस युवक की हत्या की गई है वह आजमगढ़ का निवासी हो सकता है। हत्या वहां करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस टीम का मानना है कि युवक बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, जौनपुर या संतकबीरनगर का होता तो शव को बसखारी लाकर फेंकने के बजाय नजदीकी इलाकों में ही फेंक कर चले जाते। पुलिस यह भी मान कर चल रही है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है क्योंकि जिस तरह से युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं उससे लगता है कि हत्या से पहले गुस्से में निर्मम पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed