फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Be self-reliant by being educated and aware

शिक्षित व जागरूक होकर स्वावलंबी बनें

Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Be self-reliant by being educated and aware
अंबेडकरनगर। समाज की बेहतरी में बेटियों को बराबरी की भागीदारी बनाए रखने के लिए शिक्षित व जागरूक होने की जरूरत है। सरकार इन्हें बेहतर शिक्षा व सुरक्षा देने के साथ ही स्वावलंबी बनने का समान अवसर दे रही है। इसके लिए आगे आने की जरूरत है। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर दी। कहा कि साइबर क्राइम, सोशल मीडिया के उपयोग व अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहना होगा।
विज्ञापन

कटका थाने की सिपाही विनम्रता मिश्रा ने महमदपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाया। बेटियों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल से जुड़ चुका है। ऐसे में उसकी कई निजी जानकारियां व दस्तावेज भी मोबाइल में उपलब्ध रहते हैं। बैंक से जुड़े ब्योरे भी रहते हैं। ऐसे में हमें बिना किसी जानकारी के अपने मोबाइल में एप डाउनलोड करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी के द्वारा फोन कर बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि साझा नहीं करना चाहिए। यदि उनके साथ कोई धोखाधड़ी हो तो तत्काल 1930 पर संपर्क कर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की सिपाही अलका शुक्ला व जावंती ने बरुआ जलाकी व जियापुर में जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बेटियों को सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी। बेहतर शिक्षा हासिल करने व स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। शिवबाबा, कटेहरी व अन्नावां आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया। आम नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 112, 181, 1076, 108 व 102 के बारे में जानकारी दी और जरूरत पड़ने पर बेहिचक मदद के लिए फोन करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed