{"_id":"6415f9ab60bc90649a02c4f6","slug":"basti-became-champion-by-defeating-jhansi-in-tiebreaker-ambedkar-nagar-news-c-13-1-135416-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टाईब्रेकर में झांसी को हरा बस्ती बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टाईब्रेकर में झांसी को हरा बस्ती बनी चैंपियन
Sat, 18 Mar 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को अतिथियों के साथ मौजूद खिलाड़ी। -संवाद
अंबेडकरनगर। जी-20 ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को बस्ती मंडल की टीम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह जनपद प्रदेश के तमाम प्रमुख जिलों की श्रेणी में खड़ा हो गया है।
राजकीय खेल स्टेडियम में फाइनल मुकाबले की शुरुआत प्रशासनिक न्यायाधीश ने बस्ती व झांसी मंडल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इससे पहले उन्होंने मां सरस्वती व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन किया।
इसके बाद फाइनल मुकाबले में बस्ती व झांसी टीम के खिलाड़ियों ने जुझारू तेवर का प्रदर्शन किया। शुरुआत में झांसी मंडल के खिलाड़ियों ने बढ़त ले ली थी लेकिन निर्धारित समय पर जब मैच खत्म हुआ तो दोनों टीमें दो-दो गोल कर बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
नेशनल अंपायर सलीम खान व मुशीर अहमद ने निर्णय लिया कि टाईब्रेकर से फैसला कराया जाए। इसमें बस्ती ने चार के मुकाबले तीन गोल से झांसी को पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें खेलों के जरिए आपसी एकता को मजबूत करने का संदेश देते रहना है। खेलों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है।
जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र व डीएम अविनाश सिंह ने सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्यस्तरीय आयोजन से जिले का मान बढ़ा है। कार्यक्रम में सीजेएम प्रियंका सिंह, सीडीओ अनुराज जैन, ओलंपिक संघ जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह, जिला खेल अधिकारी शीला भट्टाचार्य, संचालक विजयचंद्र मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन, शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि ये खिलाड़ी आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खेलों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं व प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।