फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bar Association Election

Ambedkar Nagar News: 1274 वकीलों ने किया मतदान, आज आएगा परिणाम

Fri, 04 Aug 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Election
चुनाव में मतदान करते अ​धिवक्ता।
अंबेडकरनगर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। अध्यक्ष समेत नौ पदों के लिए 1365 मतदाताओं में से 1274 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतों की गणना शनिवार को सुबह 10 से होगी और शाम तक परिणाम की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मतदान सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी कपिलदेव मिश्र, जालिपा प्रसाद वर्मा, संजय त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, मनोज कुमार सिंह और योगेंद्र प्रताप सिंह चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए देव प्रकाश पांडेय, रामसूरत वर्मा व श्यामसुंदर यादव, उपाध्यक्ष के दो पदों पर अंबरीश पांडेय, अमर सिंह, दिलीप मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर प्रेमलता और बृजेश सिंह चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन

सचिव एवं मंत्री के एक पद पर विशाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, संतोष दुबे, हरगोविंद यादव, सह सचिव के तीन पदों के लिए अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, विश्वेंद्र त्रिपाठी और सत्यमानव दयाल चुनाव मैदान में है। कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को चुनने के लिए अधिवक्ताओं ने शाम चार बजे तक मतदान किया। चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष शेरबहादुर यादव ने बताया कि मतों की गणना शनिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये निर्विरोध निर्वाचित
कोषाध्यक्ष के एक पद पर चित्रांश अमित कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य के छह पदों पर आदित्य प्रकाश, इंद्रमणि तिवारी, बलराम दुबे, रामचंद्र वर्मा, ललित तिवारी, ज्ञानचंद्र यादव और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर अभिषेक गुप्त, अविनाश वर्मा, ऊषा देवी, मोहम्मद मुजक्किर, नागेंद्र यादव व रमेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed