फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bank strike

Ambedkar Nagar News: दूसरे दिन भी बंद रहीं 48 शाखाएं, 50 करोड़ का लेनदेन ठप

Tue, 20 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
bank strike
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर बड़ौदा यूपी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी लगातार दूसरे दिन मंगलवार को हड़ताल पर रहे। इसके चलते जिले की सभी 48 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। बैंक अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को हड़ताल के चलते लगभग 50 करोड़ रुपये का लेनदेन नहीं हो सका। पैसे जमा करने व निकालने के साथ अन्य जरूरी कार्य से बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि दो वर्ष से रिक्त चल रहे पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। इसके साथ ही पूरे देश में 200 से अधिक शाखाओं को बंद किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। धीरे-धीरे सभी शाखाओं को बंद करने की मंशा है। ऐसा होने से अधिकारियों व कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सचिन कुमार और संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगत को भी दूर नहीं किया जा रहा है। शीघ्र ही मांग पूरी नहीं हुई तो एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान शालिनी सिंह, पीके शुक्ला, अमन सिंह, प्रमोद पाल, विकास त्रिपाठी, परितोष पांडेय, विक्रांत सिंह, सौरभ शुक्ला, आशीष अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed