फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bank strike affects transactions worth 5 billion

Ambedkar Nagar News: बैंक हड़ताल से 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bank strike affects transactions worth 5 billion
भारतीय स्टेट बैंक अकबरपुर के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। बैंक कर्मचारियों की शुक्रवार को हुई देशव्यापी हड़ताल का असर जिले में भी व्यापक रहा। करीब 200 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहने से लगभग 500 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगी। इससे ग्राहकों को नकदी जमा-निकासी, चेक निस्तारण समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहने से लोगों ने जरूरी काम निपटाए।
विज्ञापन

संयुक्त बैंक कर्मचारी मंच के आह्वान पर बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। टांडा मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों आशुतोष सिंह, अरुण तिवारी और अजय मौर्य ने कहा कि मार्च 2024 के वेतन समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है, जबकि कार्यभार और व्यावसायिक दबाव बढ़ता जा रहा है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्य-प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना को पारदर्शी बनाने और सभी कर्मचारियों के हितों के अनुरूप लागू करने की मांग की। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नकदी जमा-निकासी, चेक निस्तारण और अन्य कार्य प्रभावित रहे। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं और एटीएम सामान्य रूप से चलते रहे।
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन और जुलूस निकालकर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग की। भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समय की जरूरत है। कर्मचारियों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी प्रोत्साहन व्यवस्था भी लागू की जानी चाहिए।
बैंक कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
क्या कहते हैं उपभोक्ता
बैंक लगातार तीन दिन बंद रहने से सबसे ज्यादा परेशानी आम ग्राहकों को होती है। जरूरी रकम निकालने, जमा करने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। - दिलीप यादव

बैंक बंद होने की जानकारी पहले से होने के बावजूद अचानक जरूरी बैंकिंग काम अटक जाते हैं। सरकार और बैंक संगठनों को कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से निकालना चाहिए। - अतुल सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed