{"_id":"6ab953370c7eaada2a0ea950","slug":"bank-branches-open-on-sunday-crowds-throng-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-165780-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रविवार को खुलीं बैंक शाखाएं, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रविवार को खुलीं बैंक शाखाएं, उमड़ी भीड़
विज्ञापन
रविवार को टांडा मार्ग स्थित बीओबी शाखा में लेनदेन के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
अंबेडकरनगर। तीन दिन प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जिलेभर की बैंक शाखाएं खुली रहीं। छुट्टी के दिन बैंक खुलने की जानकारी होने पर सुबह से ही अकबरपुर समेत विभिन्न शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ पहुंचने लगी। हालांकि सर्वर के बार-बार ठप होने से लेनदेन प्रभावित रहा और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी।
बैंक कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन कार्य समेत विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश की मांग भी इसमें प्रमुख है। कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन कार्य व्यवस्था लागू होने से उन्हें नियमित साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। मांगों पर अपेक्षित समाधान नहीं होने पर कर्मचारी संगठनों ने तीन दिन की हड़ताल का निर्णय लिया है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के सचिव अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार को जिले की सभी बैंक शाखाएं खुली रहीं और ग्राहकों ने लेनदेन किया। सर्वर की समस्या से कुछ समय परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और एटीएम चालू रहेंगे।
विज्ञापन
11 बजे तक नहीं आया सर्वर
अकबरपुर में टांडा मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शहजादपुर निवासी राममिलन चौरसिया रुपये निकालने पहुंचे। वह सुबह 10 बजे बैंक पहुंचकर फाॅर्म भर चुके थे, तभी सर्वर चला गया। करीब 11 बजे तक वह बैंक में इंतजार करते रहे। सर्वर चालू होने के बाद उन्हें भुगतान मिल सका। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
हड़ताल की जानकारी पर निकाला पैसा
श्रवण क्षेत्र निवासी दिलीप भी रविवार को बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैंक बंद रहने की जानकारी उन्हें संदेश के माध्यम से मिल रही थी। तीन दिन की हड़ताल के दौरान कामकाज प्रभावित होने की आशंका में वह पहले ही रुपये निकालने पहुंचे थे।