फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   bank

फ्रेंचाइजी बंद होने से 4 हजार लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bank
भीटी। कोरोना महामारी के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा भीटी शाखा की चनहा व भीटी ग्राहक सेवा केन्द्र से जुड़े उपभोक्ता खासी मुश्किल में हैं। कारण यह कि भीटी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर मुकदमा दर्ज होने तथा चनहा चौराहा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या हो जाने के बाद दोनों केन्द्रों को बैंक प्रबंधन ने बंद कर दिया। इन केंद्रों से जुड़े करीब 4 हजार उपभोक्ताओं के सामने अब नया खाता खुलवाने की चुनौती आ पड़ी है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने अलग अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए मौजूदा खाते की जानकारी दे रखी है। ऐसे में यदि उनका खाता बंद हो जाएगा तो वह कई जरूरी सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच सरकार आम जनमानस को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है। विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रों के बैंक खाते में भी धनराशि भेजी जा रही है। इस बीच भीटी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर एक मामले में मुकदमा दर्ज हो गया, जबकि चनहा चौराहे पर ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले संचालक की हत्या हो गई। इसके चलते इन दोनों ग्राहक सेवा केन्द्र बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस ग्राहक सेवा केन्द्र से जुड़े करीब 4 हजार उपभोक्ताओं के सामने संकट खड़ा हो गया। उपभोक्ताओं ने बैंक ऑफ बड़ौदा भीटी से संपर्क किया तो वहां अब ग्राहक सेवा केंद्र के खाते को बंद करने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि अब उन्हें दूसरा खाता खुलवाना पड़ेगा। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
अढनपुर निवासी शिखा विश्वकर्मा, सिंगारी देवी, गोविंदापुर गांव निवासी अनीता व वहीं के त्रिवेणी का कहना है कि उन लोगों ने चनहा चौराहे पर स्थित ग्राहक सेवा केन्द्र पर खाता खुलवाया था। खाते में पैसा भी है, लेकिन बैंक कर्मचारी कह रहे हैं कि अब उन्हें दूसरा खाता खुलवाना पड़ेगा।
उपभोक्ताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा मुश्किल इस बात की है कि उन लोगों ने इस खाता नंबर को पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन सहित अन्य योजनाओं में दिया है। यदि उनका खाता बंद हो जाएगा तो योजना का लाभ पाने से भी वंचित हो जाएंगे। गोविंदापुर की सलमान बानो भी धन निकासी न होने से खासा परेशान हैं। भीटी के फूलचंद गौड़ ने बताया कि उन्होंने खाता खुलवाया था, बंद होने से मुश्किल हो रही है।

ग्राहकों को दी जाएगी जरूरी सुविधाएं
ग्राहक सेवा केंद्रों के बंद होने से यह मुश्किलें खड़ी हुई हैं। उपभोक्ताओं को विशेष सुविधा दी जा रही है कि वह आवश्यक कागजात उपलब्ध कराएं, तत्काल खाता खोलकर धनराशि संबंधित खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नही है।
- अमित सुमन, शाखा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed