फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Banana cultivation increased, saplings planted in 200 hectares

Ambedkar Nagar News: बढ़ी केले की खेती, 200 हेक्टेअर में लगी पौध

Tue, 31 Oct 2023 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Banana cultivation increased, saplings planted in 200 hectares
अंबेडकरनगर। केले की खेती को लेकर किसानों की रुचि बढ़ी है। 200 हेक्टेअर क्षेत्रफल में इन दिनों लगभग 400 किसानों ने केले की खेती की है। एक तरफ जहां अकबरपुर, भीटी, टांडा व रामनगर विकास खंड में केले की खेती का दायरा बढ़ा है तो वहीं जलालपुर व कटेहरी विकास खंड में भी किसानों का रुझान तेजी से केले की खेती की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

आय में वृद्धि के लिए किसानों का रुझान पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यवसायिक खेती की तरफ भी हो रहा है। इसमें केले की खेती का चलन बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। पांच वर्ष पहले तक 50 से 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही केले की खेती होती थी। लेकिन इन दिनों इसे लेकर रुचि बढ़ी है। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते दिनों जनपद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिले को केला हब बनाने पर जोर दिया था। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के अनुसार जिले में 200 हेक्टेअर क्षेत्रफल में 400 किसानों ने केले की खेती कर रखी है। इस खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले वर्ष 30 हजार 738 रुपये प्रति हेक्टेयर जबकि दूसरे वर्ष 10 हजार 247 रुपये का अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा केला पकाने के लिए लगने वाले एसी प्लांट के लिए 33 प्रतिशत की छूट जबकि ड्रिप सिंचाई के लिए 90 प्रतिशत का अनुदान संबंधित किसान को दिया जाता है।
जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक असर भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed