फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bakreed

बाजारों में बिखरने लगा रक्षाबंधन पर्व का उल्लास

Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bakreed
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर छोटी बड़ी बाजारों में रंगबिरंगी व आकर्षक राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। दूरदराज के क्षेत्र में रह रहे भाइयों तक समय रहते राखी पहुंच जाए, इसके लिए बहनों ने राखी की न सिर्फ बढ़ चढ़कर खरीददारी शुरू कर दी है, बल्कि उन्हें कोरियर करना भी शुरू कर दिया है। बहनों के बीच जहां स्टोन राखी अपनी पकड़ बनाए हुए है, वहीं बच्चों में डोरेमान व मोटू पतलू वाली राखी पैठ बनाए हुए है।
विज्ञापन

राखी के दाम मे विगत वर्ष के सापेक्ष किसी प्रकार की वृद्धि न होने से महंगाई से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। दाम न बढ़ने से पर्व के उल्लास में और भी चार चांद लग रहा है। राखी की खरीददारी के साथ साथ गिफ्ट की भी खरीददारी बढ़ चढ़कर की जा रही है।
विज्ञापन

शहजादपुर में राखी की खरीददारी कर रहीं रीना ने कहा कि उनका छोटा भाई दिल्ली में नौकरी करता है। इस बार वह पर्व पर घर नहीं आ पा रहा है। ऐसे में आज ही खरीददारी कर उसे कोरियर करने जा रहे हैं। खुशी श्रीवास्तव ने कहा कि वे दिल्ली में रह रहे मुंहबोले भाई को हर साल कोरियर से राखी भेजती हैं। इस बार भी उसने शुक्रवार को राखी खरीदकर कोरियर से भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो बाजार में विभिन्न प्रकार की रंगबिरंगी राखियां बिक रही हैं, लेकिन स्टोन राखी का दबदबा बना हुआ है। शहजादपुर के राखी विक्रेता बब्लू राखी वाले ने बताया कि 10 से 300 रुपये तक में स्टोन राखी बिक रही है। सबसे अधिक बिक्री 10 से 50 रुपये स्टोन राखी की बिक्री हो रही है। सस्ती व आकर्षक होने के चलते ही इसके प्रति लोगों का आकर्षण बना हुआ है।
इसके अलावा 20 से 50 रुपये में तिरंगा राखी, 50 से 80 रुपये में मोदी राखी की मांग बनी हुई है। दिनेश राखी वाले ने बताया कि बच्चों के बीच डोरेमान व मोटू पतलू राखी की मांग अधिक है। यह राखियां 30 रुपये से 50 रुपये में बिक रही हैं।
अकबरपुर की मलविका ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष स्टोन राखी भाई की कलाई पर बांधती हैं। इस बार भी वह स्टोन राखी ही लेंगी। पर्व के दिन बड़ों का आशीर्वाद लेने के साथ ही बड़े भाई की कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद लेंगी। पल्लवी ने कहा कि वह घर में बड़ी है। दो छोटे भाई हैं। वे अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रिया ने कहा कि मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है, जब बड़े भाई की कलाई पर राखी बांधू और उनसे गिफ्ट लूं।

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को गिफ्ट देने के लिए भाइयों ने खरीददारी शुरू कर दी है। कोई बहन के लिए घड़ी की खरीददारी कर रहा, तो कोई कपड़े की। अकबरपुर के अनुराग ने कहा कि वह पर्व के दिन अपनी बहन को प्रत्येक वर्ष सूट देते हैं। इस वर्ष भी वह सूट ही देंगे। कहा कि सूट मिलने पर बहन की आंखों में जो खुशी की चमक उत्पन्न होती, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। जलालपुर के सुधीर व टांडा के संतोष सोनी ने कहा कि पर्व के दिन बहन को गिफ्ट देने के लिए खरीददारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed