फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ayush wing gets two pharmacists, relief to patients

आयुष विंग को मिले दो फार्मासिस्ट, मरीजों को राहत

Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ayush wing gets two pharmacists, relief to patients
अंबेडकरनगर। लगभग दो वर्ष बाद जिला अस्पताल परिसर स्थित आयुष विंग को दो फार्मासिस्ट मिल ही गए। इससे एक तरफ जहां चिकित्सक ने राहत की सांस ली है, तो वहीं मरीजों को भी दवा के लिए इंतजार करने से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्थित आयुष विंग में तैनात फार्मासिस्ट का लगभग दो वर्ष पहले निधन हो गया था। एक पद पहले से रिक्त था। इसके बाद से यह विंग चिकित्सक के भरोसे चल रहा था। फार्मासिस्ट न होने से चिकित्सक न सिर्फ मरीज देखते थे, बल्कि उन्हें ही दवाएं भी देनी पड़ती थीं। इससे एक तरफ जहां चिकित्सकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किल हो रही थी, तो वहीं दवा के लिए मरीजों को लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। फार्मासिस्ट की तैनाती को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही थी। नतीजा यह कि इसका खामियाजा मरीजों व उनके तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस बीच बीते दिनों चिकित्सक व मरीजों को उस समय राहत मिली, जब विंग में दो फार्मासिस्ट आनंद निगम व राहुल की तैनाती हो गई। इससे न सिर्फ चिकित्सक को दवा देने से निजात मिली, बल्कि मरीजों को भी जल्दी ही दवा मिल रही है। बुधवार को विंग में मिले तीमारदार संग्राम व भाष्कर ने कहा कि पहले दवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज फार्मासिस्ट होने के चलते जल्दी दवा मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed